17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home desh महाराष्ट्र; महिला के पेट से निकाला साढ़े सोलह किलो का ट्यूमर, डॉक्टर...

महाराष्ट्र; महिला के पेट से निकाला साढ़े सोलह किलो का ट्यूमर, डॉक्टर भी हैरान

21

महाराष्ट्र के अकोला से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों ने महिला के पेट से साढ़े सोलह किलो का ट्यूमर निकाला है. महिला की सर्जरी करने वाले डॉक्टर खुद भी महिला के पेट के अंदर ट्यूमर देखकर हैरान हो गए. डॉक्टरों ने ट्यूमर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया है. महिला की सर्जरी पूरे दो घंटे तक चली!

दरअसल ये मामला अकोला से सामने आया है, जहां एक महिला पिछले दो साल से पेट बढ़ने और पेट दर्द की समस्या से जूझ रही थी यानी महिला इस ट्यूमर की वजह से पिछले दो सालों से परेशान थी. महिला ने अपना अलग-अलग जगह पर काफी इलाज कराया, लेकिन महिला को न दर्द से आराम मिला और न ही उनका पेट कम हुआ. इसके बाद महिला एक गायनेकोलॉजिस्ट के पास पहुंची और उन्हें दिखाया!