17.6 C
New York
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर

मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर

6

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में प्रशासन ने भाजपा विधायक संजय पाठक के रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाया है। प्रशासन का कहना है कि रिसॉर्ट को धवस्त करने से पहले भूमि अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया। वहीं, संजय पाठक का कहना है कि यह सरकार द्वार बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। बता दें कि संजय पाठक का नाम कथित रूप से विधायकों की खरीद-फरोख्त में भी आया था। हालांकि, उन्होंने ऐसे किसी भी मामले में शामिल होने से इनकार किया था।

इससे पहले भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं भाजपा का हिस्सा था, मैं भाजपा का हिस्सा हूं और हमेशा भाजपा में रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात नहीं की है। मुझे अगवा करने की कोशिश की गई। इस राजनीतिक खेल में मुझे उम्मीद है कि मेरा अपहरण या हत्या नहीं होगा। मुझ पर बहुत दबाव डाला जा रहा है। मैं हमेशा भाजपा में रहूंगा।