17.6 C
New York
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मेरठ में गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतारें बरकरार, सुबह 5 बजे...

मेरठ में गैस सिलिंडर के लिए लंबी कतारें बरकरार, सुबह 5 बजे से लाइन; एजेंसियां रात 11 बजे तक खुल रहीं

4

शहर में गैस सिलिंडर को लेकर लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सर्वर की स्थिति में सुधार होने के बावजूद एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। हालात यह हैं कि सुबह सात बजे से शुरू होने वाली लाइन देर रात तक जारी रहती है, जिसके चलते गैस एजेंसियों को रात 11 बजे तक काम करना पड़ रहा है।

मुस्लिम बहुल इलाकों में स्थिति और अधिक गंभीर बनी हुई है, जहां लोग सुबह पांच बजे से ही एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े हो जाते हैं। नौचंदी मैदान, घंटाघर और प्रहलाद नगर सहित कई क्षेत्रों में एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ देखी जा रही है।

औद्योगिक और व्यावसायिक कार्यों के लिए कामर्शियल सिलिंडर की भी किल्लत बनी हुई है, जिससे व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

मेरठ गैस एजेंसी के संचालक और मेरठ एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन के अनुसार, ग्राहकों की भीड़ लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि सर्वर चालू होने के बाद भी लोग सीधे एजेंसी पहुंचकर बुकिंग कराना चाह रहे हैं, जिसके कारण दबाव कम नहीं हो पा रहा है।

उन्होंने यह भी बताया कि कई ग्राहक 25 दिन के निर्धारित नियम का पालन नहीं कर रहे और अपनी जरूरत के अनुसार अधिक सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। साथ ही, ग्राहक होम डिलीवरी का इंतजार करने के बजाय खुद सिलिंडर लेने पर जोर दे रहे हैं।

इस बीच प्रशासन ने नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब सिलिंडर देने के लिए ग्राहकों से ओटीपी लेना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से सभी गैस एजेंसियों को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।