17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को क्यों दिया सरप्राइज?

जानिए अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा को क्यों दिया सरप्राइज?

4

: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की ‘केसरी’ बॉक्स ऑफिस पर होली के मौके पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली है, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। हाल ही में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा कपिल शर्मा के शो में फिल्म केसरी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान शो में सभी ने खूब मस्ती की इसके बाद मस्ती भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की आपको बता दें कि अक्षय कुमार और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा कि काफी अच्छी बोन्डिंग है।

खिलाड़ी ने कॉमेड़ी किंग को दिया सरप्राइज

होली के त्योहार पर केसरी रिलीज होने के बाद फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई होने के बाद अक्षय कुमार अचानक कपिल के घर उनके और उनके परिवार से मिलने पहुंचे। अचानक घर पहुंच कर अक्षय कुमार ने सभी को सरप्राइज कर दिया।

घर पहुचें अक्षय कुमार की कपिल ने परिवार संग फोटो शेयर की

तस्वीरों को कपिल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकांउट पर साझा किया है,, फोटो में अक्षय कुमार के साथ गिन्नी चतरथ (कपिल की पत्नी) और गुरप्रीत घुग्गी भी दिखाई दे रहे हैं।

फोटो शेयर करते हुए लिखा  

इस फोटो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा ‘पहले दिन अच्छी कमाई करने के लिए बधाई… मैं अब इस फिल्म को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।

यदि आप पत्रकारिता जगत से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यू