17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood जानिए रणवीर सिंह के किस बयान के कारण किया जा रहा है...

जानिए रणवीर सिंह के किस बयान के कारण किया जा रहा है उन्हें सोशल मिडिया पर ट्रोल…

4

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद रणवीर सिंह लगातार चर्चा में है। लेकिन इस बीच स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान रणवीर सिंह का एक बयान वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में रणवीर ने जो बोला है, उसे लेकर लोग आपत्ति जता रहे हैं।

स्टेज पर रैप सॉन्ग गाते हुए रणवीर सिंह वीडियो में काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक्साइटमेंट में रणवीर फैंस से ये कहते हैं की बगल में जेजे अस्पताल है, साला आज रात इतनी आवाज करो के वहां के सब मुर्दे जाग जाएं। बोले तो पुलिस आनी मांगती है इधर लेकिन फ‍किर नहीं करने का। तुम्हारे भाई का अभी वर्ल्ड है पुलिस में। बोले तो अपुन भी सिम्बा है बाबा।

इस बात को लेकर रणवीर के फेन्स काफी नाराज है। लोगों को ये बयान बिल्कुल पसंद नहीं आया और इसी ब्यान के कारण लोग रणवीर को गैरजिम्मेदार बता रहे हैं।

वैसे इससे पहले भी लक्मे फैशन वीक में रणवीर फैंस के बीच कूद पड़े थे। माना ये एक्टर का अपने फैंस को एनर्जी द‍िखाने का नया तरीका हो, लेकिन उनके करतब की वजह से इवेंट में कई लोग भी घायल हो गए थे। रणवीर के इस कारनामे की जब आलोचना हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे इसका अंदाजा नहीं था। मैं आगे से सावधानी रखूंगा कि कोई घायल नहीं हो।

रणवीर स‍िंह के इस करतब के बाद अब उनका नया वीड‍ियो चर्चा में है। सोशल मीड‍िया पर वीडियो शेयर कर एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है। कई यूजर्स ने ट्व‍िटर पर ये कहते हुए रणवीर का वीड‍ियो शेयर किया है कि ये है तुम्हारा स्टार? ये कैसा बेतुका स्टेटमेंट है।

बता दें कि रणवीर स‍िंह की फिल्म गली बॉय वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को र‍िलीज हो रही है। फ‍िल्म प्रमोशन में रणवीर का अतरंगा फैशन स्टाइल भी देखने को मिल रहा है। रणवीर के साथ इस फिल्म में आल‍िया भट्ट लीड रोल में हैं।

यदि आप भी मीडिया क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो, जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-