17.6 C
New York
Thursday, January 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बसताड़ा टोल प्लाजा पर करनाल पुलिस ने किया किसानों पर लाठीचार्ज

बसताड़ा टोल प्लाजा पर करनाल पुलिस ने किया किसानों पर लाठीचार्ज

8

बसताड़ा टोल प्लाजा पर करनाल पुलिस ने किया किसानों पर लाठीचार्ज

हरियाणा, पंजाब में पिछले 9 महीनों से किसान आंदोलन जारी है। हरियाणा, पंजाब के किसान तीन किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने के लिए लगातार जगह-जगह पर विरोध प्रर्दशन कर रहे हैं। इसी बीच बसताड़ा टोल प्लाजा के पास आंदोलन कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई किसानों को गंभीर चोट आई है।

लाठीचार्ज के बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी करनाल पहुंचे। करनाल पहुंचकर गुरनाम सिंह लगातार किसानों से बसताड़ा टोल प्लाला पर हुए लाठीचार्ज के बारे में बाचतीत कर रहे हैं। लाठीचार्ज के बाद अब लगातार किसान बसताड़ा टोल प्लाला पर पहुंचकर आंदोलन को जारी रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

बसताड़ा टोल प्लाला के साथ-साथ अब किसानों ने नेशनल हाईवे-44 पर भी चक्का जाम कर दिया। फिलहाल मौके पर IG ममता सिंह के साथ SDM और कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। साथ ही किसान आंदोलन के कारण यमुनानगर और सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर भी लंबा जाम लग चुका है। किसान हाईवे के बीचोबीच खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Read:  किसान आंदोलन को 9 महीने पूरे, अब आगे की रणनीति तय करेंगें किसान नेता

आपको बता दें केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर 2020 को विज्ञान भवन में किसान नेताओं को बातचीत के लिए बुलाया था, पर उस वार्ता से भी कोई फैसला नहीं हो पाया था। उसके बाद से सरकार की ओर से किसानों की तरफ बातचीत की पहल कभी नहीं की गई।