17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news शूटिंग सेट पर करीना संग तैमूर की मस्ती, सोशल मीडिया पर वीडियो...

शूटिंग सेट पर करीना संग तैमूर की मस्ती, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

2

हाल ही में सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर खान के साथ शूटींग सेट पर पहुंचें तैमूर मस्ती करते नजर आ रहे है। तैमूर की ये मस्ती देखकर उनकी नैनी भी स्टार किड का वीडियो बनाते नजर आ रही हैं। स्विजरलैंड मे सैफ और तैमूर संग करीना हॉलीडे मनाकर मुंबई वापस लौट आने के बाद भी तैमूर करीना की मस्ती जारी है।

तैमूर अली खान का ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है इस वीडियो में तैमूर एक मुर्गी का पीछा करते नजर आ रहे हैं। भागते हुए तैमूर के पीछे करीना कपूर भी हंसते हुए नजर आ रही हैं। करीना कपूर संग तैमूर की हाल ही में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी

इन तस्वीरों में स्नोफॉल का मजा लेते हुए कपूर परिवार नजर आया था। करीना कपूर खान इन दिनों अपने रेडियो शो के प्रोजेक्ट में बिजी हैं। इसके अलावा रेस सीरीज की चौथी किस्त में भी सैफ लीड रोल प्ले करते नजर आ सकते हैं।