17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood बिना किसी गॉडफादर के सहर बाम्बा को मिली करण सिंह देओल के...

बिना किसी गॉडफादर के सहर बाम्बा को मिली करण सिंह देओल के ओपोजिट फिल्म

5

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास का ट्रेलर लोगो का पसंद आया था। फिल्म 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म से करण देओल बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में करण के अपोजिट सहर बाम्बा हैं। वो भी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। अब सहर बाम्बा ने एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बातचीत की है।

एक इंटरव्यू में सहर ने कहा- ‘मुंबई आना एक बहुत बड़ा रिस्क था। क्योंकि यहां मेरा ना कोई फ्रेंड था और ना ही कोई रिलेटिव। मेरे पास कोई फिल्मी कनेक्शन भी नहीं था। मैं हमेशा से एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी। सौभाग्य से मेरे पैरेंट्स बहुत ही सपोर्टिव थे। मेरे स्ट्रगल की बात करूं तो ये मुंबई आने से ही शुरू हो गया था’।