17.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सावन में घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाना शुभ,इन बातों का...

सावन में घर में भगवान शिव की तस्वीर लगाना शुभ,इन बातों का रखे ध्यान

7

भारतीय संस्कृति में देवी-देवताओं की पूजा एक प्राचीन परंपरा है। शिवजी को सर्वशक्तिमान देवता माना जाता है, जिनकी हर घर में पूजा की जाती है। सावन माह में घर में शिवजी की तस्वीर लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है। हालांकि घर में शिव जी की तस्वीर या प्रतिमा लगाते समय इन बातों की सावधानी जरूर रखना चाहिए।

तस्वीर लगाते समय रखें इन बातों का ध्यान

घर में भगवान शिव की ऐसी तस्वीर नहीं लगाना चाहिए, जिसमें वे काफी ज्यादा क्रोधित अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा शिवजी की तांडव करते हुए कोई भी मुद्रा भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इस महादेव का रौद्र रूप है और इसे घर में रखना शुभ नहीं होता है। घर में शांति के लिए शिव जी की ध्यान अवस्था में बैठी हुई तस्वीर रखना शुभ होता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी और परिवार में खुशहाली भी बनी रहेगी।

12 ज्योतिर्लिंगों की तस्वीर भी मानी जाती हैं शुभ

आप घर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से किसी एक की भी तस्वीर लगा सकते हैं। इससे भी घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसका अच्छा प्रभाव घर में रहने वाले सभी लोगों पर होता है।

उत्तर दिशा में लगाएं तस्वीर

भगवान शिव की तस्वीर घर में हमेशा ही उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलाश पर्वत भी उत्तर दिशा में है, इसलिए तस्वीर को भी उत्तर दिशा की ओर ही लगाना चाहिए। साथ ही घर में भगवान शिव की कोई टूटी-फूटी तस्वीर या शिवलिंग हो तो उसे नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए।