17.6 C
New York
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हिमाचल को भारतीय रेलवे का तोहफा

हिमाचल को भारतीय रेलवे का तोहफा

6

भारतीय रेलवे ने हिमाचल प्रदेश को क्या तोहफा दिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला देश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। इसके अलावा एक अच्छी खबर स्वच्छता के मोर्चे पर सरकार के लिए भी है।

भारतीय रेलवे का हिमाचल प्रदेश को तोहफा

भारतीय रेलवे हिमाचल प्रदेश को खुशखबरी देने जा रही है। सामरिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण दुनिया के सबसे ऊंचे भानूपल्ली-बिलासपुर-मनाली-रेल ट्रैक को बिछाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके पहले चरण के लिए 465 किलोमीटर लंबे ट्रैक के फाइनल लोकेशन सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना पर 83 हजार 360 करोड़ रुपये लागत आएगी। जिसके तहत 74 सुरंगे बनेंगी। बताया जा रहा है कि एक सुरंग की लंबाई 27 किलोमीटर है। आपको बता दें कि ये प्रदेश की सबसे लंबी ब्रॉडगेज लाइन होगी। योजना पूरी होने के साथ ही भारतीय रेलवे चीन शंघाई-तिब्बत रेलवे को भी पछाड़ देगा।