17.6 C
New York
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Coronavirus Live Updates: देश मे संक्रमित मरीजों की संख्या 5700 पार, बीते...

Coronavirus Live Updates: देश मे संक्रमित मरीजों की संख्या 5700 पार, बीते 24 घंटे में 540 नए मामले

6

कोरोना महामारी का प्रकोप देश में दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन को दो हफ्ते का वक्त गुजर चुका है बावजूद इसके नए मरीजों के मिलने की रफ्तार बढ़ती जा रही है। केंद्र सरकार से राज्य सरकारों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का कहा है, ऐसे में केंद्र इस पर विचार कर रहा है। देश में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5700 को पार कर चुकी है, वहीं 150 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। केंद्र और राज्य सरकारें स्थिति को काबू करने के लिए लगातार नए आदेश जारी कर रही हैं। लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है।

कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते चौबीस घंटों में देश में 540 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 5700 को पार कर गई है।

लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत
कोरोना वायरस के चलते देश की वर्तमान स्थिति नाजुक बनी हुई है। 21 दिन का लॉकडाउन 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। इस बीच राज्य सरकारों की मांग को देखते हुए केंद्र सरकार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा सकती है।

2 महिला डॉक्टर्स पर पड़ोसी ने किया हमला
देश में डॉक्टर्स और स्वास्थ्यकर्मी किसी फरिश्ते की तरह दिन रात काम में लगे हुए हैं, वहीं उन पर हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की 2 महिला डॉक्टर्स पर उसके पड़ोसी ने हमला कर दिया। पड़ोसी का कहना था कि दोनों महिलाएं कोरोना संक्रमण फैला रही हैं।