Home news पुरुलिया में PM मोदी ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

पुरुलिया में PM मोदी ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने TMC और ममता बनर्जी पर चौतरफा हमला किया।PM ने ममता पर राज्य में विकास ना करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि ‘ममता सरकार राज्य में माओवादियों को बढ़ावा देती आ रही है। जिससे यहां के लोगों का बहुत नुकसान होता है।’

 PM मोदी ने कहा, ‘ममता बनर्जी को मां-माटी-मानुष की चिंता नहीं है। उन्हें दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, वनवासियों के प्रति ममता नहीं है। यहां तो दीदी की निर्मम सरकार ने माओवादियों की एक नई नस्ल बना दी है जो TMC के माध्यम से गरीबों का पैसा लूटती है।’

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि,बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर राज्य का विकास किया जाएगा। डबल इंजन की सरकार राज्य में विकास कार्य तेजी से करेगी।

रैली में PM ने कहा, ‘TMC सिर्फ अपने खेल में लगी हुई है।इन्हे सिर्फ अपनी राजनीती की चिंता लगी रहती है। इनलोगो को बंगाल की जनता के विकास से कोई फर्क नही पड़ता।  इन लोगों ने पुरुलिया को सिर्फ जल संकट, पलायन, भेदभाव भरा शासन दिया है।’ वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘इस बार TMC की पराजय तय है। इस बार बंगाल के चुनाव में सिंडिकेट वालों की पराजय होगी। चुनाव में कट मनी वालों की पराजय होगी। राज्य में इस बार के चुनाव में तोलाबाजों की भी पराजय होगी।’।

वहीं हाल ही में ममता बनर्जी को लगी चोट पर PM ने कहा कि, ‘दीदी, ये मत भूलिए की पश्चिम बंगाल के लोगों की याददाश्त बहुत तेज होती है। बंगाल की जनता को याद है कि गाड़ी से उतरकर आपने कितने लोगों को डांटा और पुलिस से उन्हें पकड़ने को कहा। तुष्टिकरण के लिए आपकी हर कार्रवाई जनता को याद है।’

पीएम ने अपनी रैली में राजनीतिक हिंसा का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। प्रशासन कानून का पालन करें। बीजेपी की सरकार आने पर कानून का राज फिर से स्थापित किया जाएगा। क्रिमिनल, भ्रष्टाचारियों को जेल के पीछे भेजेंगे। बता दें, राज्य में 8 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं नतीजे 2 मई को आएंगे।

 

Exit mobile version