17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z जल्दी वजन कम करना है तो अपनाएं ये आसान तरीके!

जल्दी वजन कम करना है तो अपनाएं ये आसान तरीके!

44

गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आजकल हर दूसरा व्यक्ति मोटापे का शिकार है। अपने बढ़ते वजन को कम करने के लिए लोग घंटों जिम में एक्सरसाइज करते हैं और डाइटिंग का सहारा लेते हैं। डाइटिंग के चक्कर में बहुत से लोग ब्रेकफास्ट भी स्किप कर देते हैं। लेकिन ऐसा करने से वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है। जी हां, ब्रेकफास्ट दिन का सबसे महत्वपूर्ण मील होता है। यह शरीर को पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा, सुबह नाश्ता करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट में ऐसे फूड्स को शामिल कर सकते हैं, जो कैलोरी में काम हो और पोषक तत्वों से भरपूर हों। आज इस लेख में हम आपको वजन घटाने के लिए कुछ हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन बताने जा रहे हैं।

1. पोहा

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो नाश्ते में पोहे को शामिल करते हैं। हैं। यह खाने में काफी हल्का और पचाने में आसान होता है। इसे और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए के लिए आप इसमें ढेर सारी सब्जियां डाल सकते हैं। इसे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा, जिससे वजन घटाने में मदद मिलेगी।

2. मूंग दाल

मूंग दाल चीला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। इसे खाने से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। चीला के पेस्ट में खूब सारी सब्जियां और मनपसंद मसालों के साथ मिलाकर टेस्टी चीला बनाकर खाएं।

3. ओट्स

वजन घटाने के लिए ओट्स एक बेहद शानदार ऑप्शन हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है। आप इसे अपनी पसंद के अनुसार मीठा या नमकीन बनाकर खा सकते हैं।

4. अंडा

वजन घटाने के लिए आप ब्रेकफास्ट में अंडे खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है और कार्बोहाइड्रेट कंटेंट कम होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और क्रेविंग्स भी कम होती हैं। यह शरीर को स्वस्थ और एनर्जेटिक रखता है। आप सुबह नाश्ते में 1-2 उबले अंडे या अंडे का आमलेट खा सकते हैं।