17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हौसलें अगर बुलंद हो तो व्यक्ति क्या नहीं कर सकता, उत्तराखंड की...

हौसलें अगर बुलंद हो तो व्यक्ति क्या नहीं कर सकता, उत्तराखंड की बेटी ने 15 दिन में ही नाप दिए एवरेस्ट और मकालू पर्वत

23

उत्तरकाशी की लोंथरु गाँव की निवासी सविता कंसवाल ने माउंट एवेरेस्ट के बाद 15 दिन अन्तराल में फतह किया माउंट मकालू और विश्व रिकॉर्ड बना डाला l

सविता कंसवाल ने 12 मई को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86) मीटर पर तिरंगा फहराया था। उनके कदम यहीं नहीं रुके। इसके बाद उन्होंने माउंट मकालू (8463 मीटर) पर आरोहण किया। 15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर आरोहण कर उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया। चार बहनों में सबसे छोटी सविता (25) का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। सरकारी स्कूल से पढ़ीं सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया। उनकी इस सफलता को लेकर परिजनों में ख़ुशी ख़ुशी जाहिर की l

सविता इससे पूर्व त्रिशूल पर्वत (7120 मीटर), हनुमान टिब्बा(5930 मीटर), कोलाहाई (5400 मीटर), द्रौपदी का डांडा (5680 मीटर), तुलियान चोटी (5500 मीटर), दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516 मीटर) पर सफल आरोहण कर चुकी हैं।