17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हैदराबाद: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूरों की जलकर...

हैदराबाद: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूरों की जलकर मौत

3

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में दर्दनाक हादसा हुआ है। बुधवार सुबह भोईगुड़ा इलाके में एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग में झुलसने के कारण 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। सभी मृतक मजदूर बताए जा रहे हैं।

कबाड़ की दुकान में आग की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। आग जैसे ही लगी आस पास मौजूद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फौरन इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर सीवी आनंद ने हादसे की पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। कमिश्नर ने कहा कि गोदाम में 12 प्रवासी मजदूर रह रहे थे। ज्यादातर शव सोती हुई अवस्था में मिले हैं। उन्होंने आगे बताया कि सिर्फ एक व्यक्ति को आग लगने का पता चल सका और वो बाहर निकल पाया। सभी मृतकों की उम्र 22 से 35 साल के बीच है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव ने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने इस हादसे पर दुख भी जताया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।