17.6 C
New York
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Crime मोबाइल छीनना पति को पड़ा भारी, पत्नी ने खौलता तेल प्राइवेट पार्ट...

मोबाइल छीनना पति को पड़ा भारी, पत्नी ने खौलता तेल प्राइवेट पार्ट पर डाला: युवक बुरी तरह झुलसा, बीवी फरार

7

मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर का है। प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाला सुनील धाकड़ अपनी पत्नी भावना के साथ रह रहा था। एक दिन मोहल्ले में रहने वाली औरत ने सुनील को बताया कि भावना उसके पति से बात करती है। इस पर एक दिन सुनील ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद से भावना अपने पति से नाराज थी। 

मध्य प्रदेश के ग्वालियर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहाँ एक पत्नी पड़ोस के युवक से बात करती थी। इसको लेकर पति को पत्नी से मोबाइल छीनना भारी पड़ गया। मोबाइल छीनने से नाराज पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर खौलता हुआ तेल डाल दिया। इसके बाद वह फरार हो गई। पीड़ित का शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले वालों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के माधवी नगर का है। प्राइवेट कंपनी में जॉब करने वाला सुनील धाकड़ अपनी पत्नी भावना के साथ रह रहा था। मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने सुनील से शिकायत करते हुए कहा था कि उसकी पत्नी भावना उसके पति से बात करती है। इसको लेकर सुनील ने भावना को कई बार समझाया था। लेकिन वह नहीं मानी।

इसी बीच सुनील जब ऑफिस से घर पहुँचा तो उसने देखा कि उसकी पत्नी भावना फोन पर बात कर रही है। इसके चलते सुनील ने भावना से फोन छीन लिया। इससे नाराज होकर भावना ने रात करीब 2 बजे तेल गर्म कर सुनील के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया और मौके से फरार हो गई। खौलते हुए तेल से जलने के कारण सुनील की चीखें निकल गईं।

घर में मचे हँगामे और शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग जब घर के अंदर पहुँचे तो सुनील बुरी तरह जल था। मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पति और पत्नी के बीच हुए इस झगड़े पति सुनील का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह झुलसने की बात कही जा रही है।

उधर, मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। पीड़ित पति सुनील की शिकायत और बयान के आधार पर फिलहाल पुलिस ने आरोपित भावना के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कंपू थाने के टीआई दीपक यादव का कहना है कि आरोपित महिला की तलाश के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं।