17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हरिमऊ शक्ति संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच सेना उप प्रमुख पहुंच रहे...

हरिमऊ शक्ति संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच सेना उप प्रमुख पहुंच रहे मलेशिया

17

थलसेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू 8 से 10 दिसंबर 2022 तक मलेशिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान थलसेना उप प्रमुख देश के वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक नेतृत्व के साथ अनेक बैठकों के माध्यम से भारत और मलेशिया के बीच उत्कृष्ट रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाएंगे।

थलसेना उप प्रमुख मलेशियाई सेना के उप प्रमुख और मलेशियाई सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ से मुलाकात करेंगे, जहां वह आपसी हित के मुद्दों पर परस्पर विचार साझा करेंगे। वह मलेशियाई इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज के सीईओ के साथ व्यापक चर्चा में भी शामिल होंगे। दिनांक 9 नवंबर 2022 को थलसेना उप प्रमुख संयुक्त ‘अभ्यास हरिमऊ शक्ति’ की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का गवाह बनेंगे और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे।

थलसेना उप प्रमुख की यह यात्रा दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करेगी और रणनीतिक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच घनिष्ठ समन्वय एवं सहयोग के एक प्रेरक के रूप में कार्य करेगी।