Home news गुरुग्राम: आगामी निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर निकाय मंत्री डॉ कमल...

गुरुग्राम: आगामी निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने की बैठक, बीजेपी कार्यकर्ताओं को सौंपी चुनाव की जिम्मेदारी

गुरुग्राम: आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय गुरु कमल सेक्टर 30 में हुई। यह बैठक जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ की अध्यक्षता में हुई। गार्गी कक्कड़ ने कैबिनेट मंत्री डॉ कमल गुप्ता का कार्यालय पहुंचने पर स्वागत अभिनंदन किया। बैठक शहरी निकाय विकास मंत्री कमल गुप्ता ने ली। डॉ कमल गुप्ता को भाजपा संगठन ने निगम चुनावों की दृष्टि से गुरुग्राम निगम चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक में जिले में रहने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी,पार्षदगण ज़िला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में चुनाव से संबंधित तैयारियों पर चर्चा की गई और जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में कमल गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 25 करोड़ कार्यकर्ताओं की पार्टी है सभी कार्यकर्ताओं का अपना स्वाभिमान व गौरव है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन विश्व का सबसे बड़ा व मज़बूत संगठन है भारतीय जनता पार्टी विकास ओर गौरव की राजनीति करती है 75 साल बाद जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटा देश का गौरव बढ़ाया

उन्होंने प्रदेश में निकाय चुनाव की जीत का हवाला देते हुए कहा कि जहाँ जहाँ हमने पार्टी के विचारों को जनता के बीच प्रभावी तरीक़े से रखा उन सभी जगह पार्टी की जीत हुई राष्ट्र प्रथम की भावना के चलते भाजपा केंद्र में व अनेक राज्य में सरकार बनाने में सफल रही।

बैठक में संगठन मंत्री रवींद्र राजू, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा,गुरुग्राम ज़िले के सभी प्रदेश पदाधिकारी , सभी निगम पार्षदगण ,व जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष, विभाग व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version