17.6 C
New York
Sunday, October 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news राफेल मामले की जांच से बचने के लिए सरकार ने आलोक वर्मा...

राफेल मामले की जांच से बचने के लिए सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजा- राहुल गांधी

3

 सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई निदेशक के पद पर फिर से बहाल किए जाने के आदेश के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा राफेल विमान सौदा की जांच करना चाहते थे। इसलिए सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेज दिया।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी राफेल विमान सौदे के सवालों से बच नहीं सकते। पूरे देश की 100 प्रतिशत जनता उनसे इस मुद्दे पर जवाब चाहती है। राहुल ने कहा कि आधी रात एक बजे आलोक वर्मा को पद से हटा दिया गया था, ताकि राफेल विमान सौदा की जांच शुरू न हो। उन्होंने कहा कि अब देखना है कि आगे क्या होता है। 

मालूम हो कि राफेल विमान सौदा पर राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते आ रहे हैं। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में जवाब देने पर असंतुष्टि जताते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार के पास कोई ठोस जवाब नहीं है।