17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

4

पश्चिम बंगाल की राजधानी में गुरुवार की शाम से लापता बारह साल की एक लड़की ने शुक्रवार को घर लौटने पर बताया कि चार व्यक्तियों ने उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां जानकारी दी। लड़की ने चारों आरोपियों पर जबरन शराब पिलाने का भी आरोप लगाया। एक आरोपी लड़की का दोस्त है। लड़की के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को

पर्णश्री क्षेत्र से और दो अन्य को इकबालपुर से शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर पाक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़की ने दावा किया कि वह कल शाम अपने दोस्त से मिलने इकबालपुर गई थी। उसका दोस्त उसे एक घर में ले गया जहां अन्य तीन आरोपी मौजूद थे। वहां उन्होंने लड़की को शराब पीने पर मजबूर किया और बारी बारी से उसका बलात्कार किया।” उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है