17.6 C
New York
Wednesday, February 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पहले दिया बच्ची को जन्म फिर कोरोना से हुई मौत

पहले दिया बच्ची को जन्म फिर कोरोना से हुई मौत

4

उत्तर प्रदेश में एक महिला कांस्टेबल ने बच्चे को जन्म देने के बाद कोरोना महामारी से दम तोड़ दिया। 27 वर्षीय महिला कांस्टेबल की मौत बुधवार की रात को हो गई। महिला कानपुर जिले के बिल्हौर पुलिस थाने में तैनाथ थी। एक सप्ताह का अवकाश लेकर वह अपने परिवारजनों से मिलने आगरा आई थी। उसने 2 मई को आगरा के लेडी लयाल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया और 4 मई को उसका कोविड-19 परीक्षण के लिए नमूना एकत्र करने के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बुधवार की सुबह, उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और उसे सर्दी-बुखार भी था।

इसके बाद परिजन उसे एक निजी अस्पताल में ले गए लेकिन उसे वहां भर्ती नहीं किया गया। दोपहर में उसकी मौत हो गई। बुधवार शाम को स्वास्थ्य अधिकारियों ने परिवार को सूचित किया कि उसका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है।
इसके बाद निजी वित्त कंपनी में काम करने वाले उसके पति ने पत्नी का शव कार में छोड़ दी और स्वास्थ्यकर्मियों के शव को ले जाने का इंतजार करने लगे। नवजात लड़की, महिला की सास और पति को क्वारंटीन कर दिया गया है और परीक्षण के लिए उनके नमूने ले लिए गए हैं। जिस इलाके में परिवार रहता है, वहां का सैनिटाइजेशन भी शुरू हो गया है।

सिकंदरा के एसएचओ अरविंद कुमार ने कहा कि महिला के पति ने हमें उसकी मौत की जानकारी दी और अब स्वास्थ्य विभाग प्रोटोकॉल के मुताबिक काम कर रहा है। इससे पहले 2 मई को मृतक के ससुर रणधीर सिंह का दिल्ली में लीवर की बीमारी के कारण निधन हो गया था। हालांकि, उनका परीक्षण निगेटिव आया था। आप को बता दे कि देश का सबसे घना आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहें हैं। राज्य में अब-तक 2998 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। और 53 लोगों की मौत हो चुकी है।