17.6 C
New York
Thursday, October 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news हर चीज नियंत्रण में हैं : दिल्ली पुलिस प्रमुख

हर चीज नियंत्रण में हैं : दिल्ली पुलिस प्रमुख

7

दिल्ली पुलिस के प्रमुख एस एन श्रीवास्तव ने बुधवार को कहा कि उत्तरपूर्वी दिल्ली में हर चीज नियंत्रण में है जहां पिछले हफ्ते सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 42 लोग मारे गए थे। उन्होंने संसद भवन में गृह मंत्री अमित शाह और गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की। यह बैठक एक घंटे तक चली। बैठक के बाद उन्होंने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया, ‘‘हर चीज नियंत्रण में है और हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।’’ अमूल्य पटनायक के सेवानिवृत्त होने के बाद श्रीवास्तव को दिल्ली के पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।