17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood फिल्म “गली बॉय” के प्रमोशन के दौरान नए नए लुक में दिखे...

फिल्म “गली बॉय” के प्रमोशन के दौरान नए नए लुक में दिखे आलिया और रणवीर…

4

: बॉलीवुड एक्ट्रस रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म गली बॉय के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म की रिलीज में अब महज 3 दिन बाकी हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने वाली है। और फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है।

इस फिल्म की लीड स्टार कास्ट फिल्म की मार्केटिंग और प्रमोशन में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हाल ही में बर्लिन में शो की खास स्क्रीनिंग करा के वापस लौटे हैं।

रणवीर सिंह हमेशा की तरह अपने डिफरेंट अंदाज में नजर आए और आलिया भी उनके लुक को कॉम्प्लीमेंट करती दिखाई दीं। ऑलिव ग्रीन कलर की ट्राउजर्स और स्वेट शर्ट पहनी हुई थी।

रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट

रणवीर के साथ ही इस स्क्रीनिंग से लौटीं आलिया ने सफेद रंग की ट्रैक सूट पहना हुआ था जिस पर रेड कलर की स्ट्राइप्स थीं।

आलिया ने और रणवीर दोनों ने ही मैचिंग कलर के शूज पहने हुए थे और आलिया ने हाथ में रेड कलर का हैंडबैग कैरी किया हुआ था।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय 14 फरवरी को वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

फिल्म में रणवीर सिहं और आलिया भट्ट रोल : 

फिल्म में रणवीर ने एक रैपर का किरदार किया है और आलिया उनकी लवर का रोल कर रही हैं।