17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news नशे में धुत महिला का टाॅयलेट में फंसा पैर, घंटो तक फंसी...

नशे में धुत महिला का टाॅयलेट में फंसा पैर, घंटो तक फंसी रही

23

: सोशल मीडिया पर इन दिनोें एक खबर आग की तरह फैल रही है। रात को शराब पीने के बाद एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। टाॅयलेट का इस्तेमाल करने गई एक महिला का पैर अचानक से एशियन स्टाइल टाॅयलेट में फंस गया। परिवारवालों ने उसके पैर को निकालने की काफी देर तक कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। लगभग 30 मिनट तक पैर फंसे रहने के बाद आखिरकार बाहर निकाला गया।

महिला को दिया जा रहा उचित उपचार-

अस्पताल पहुंची महिला, डॉक्टर कर रहे हैं इलाज फायरफाइटर्स ने टॉयलेट को तोड़कर महिला के पैर को बाहर निकालने की कोशिश की। वहीं, दूसरी ओर लड़की रोती रही। लड़की नशे में थी। कुछ देर बाद ही लड़की का पैर बाहर आ गया और परिवार वालों ने राहत की सांस ली। लड़की के पैर में हल्की चोट भी आई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की का वहां के लोकल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

मदद के लिए आई लोकल फायर टीम- 

लोकल फायर डिपार्टमेंट ने की महिला की मदद चीनी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, लड़की के परिवार वालों ने लड़की के पैर को काफी खींचने की कोशिश की। लेकिन, वो इसमें कामयाब नहीं हो पाए। जब परिवार वाले लड़की के पैर का बाहर नहीं निकाल पाए तो लोकल फायर डिपार्टमेंट को फोन किया गया। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद लोकल फायर डिपार्टमेंट के लोग मौक पर पहुंच गए।