17.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z अपने हार्ट को तन्दुरस्थ रखने के लिए करे ये महत्वपूर्ण एक्सरसाइज

अपने हार्ट को तन्दुरस्थ रखने के लिए करे ये महत्वपूर्ण एक्सरसाइज

17

गर्मी का मौसम किसी चुनौती से कम नहीं इस मौसम में बीमारियों की भी भरमार रहती है। ऐसे में अक्सर लोग मस्तिष्क और शरीर को ठंडा रखने पर ध्यान देते हैं। लेकिन इसी के साथ इस गर्म दौर में हृदय की सेहत पर फोकस करना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि गर्मी हृदय रोग के जोखिम बढ़ा सकती है। ऐसे में कुछ आसान एक्सरसाइज करके आप अपने दिल के साथ ही शरीर और मूड को भी स्वस्थ रख सकते हैं। कुछ कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज ऐसी हैं जो आपको एक्टिव रखने के साथ ही शरीर के तापमान को भी नियंत्रित रखती हैं। कौनसी हैं ये शक्तिशाली कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज, आइए जानते हैं।

1.दौड़ना

दौड़ना यानी रनिंग हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है। इससे हृदय की मांसपेशियां मजबूत और सेहतमंद रहती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ ही आपका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इसी के साथ यह आपको फिट भी रखती है।

2. तैराकी

गर्मी के मौसम में स्विमिंग करने के दो फायदे हैं। एक तो आपका गर्मी से बचाव होगा, दूसरा आपका दिल सेहतमंद रहेगा। तैराकी एक शानदार कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज है। यह दिल को मजबूत बनाती है। इससे हृदय की ताकत बढ़ती है और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है।

3. साइकिल चलाना

साइकिलिंग एक शानदार एक्सरसाइज है, जो आपके दिल और शरीर दोनों को फिट रखती है। इससे हृदय गति नियंत्रित रहती है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। यह आउटडोर एक्सरसाइज का एक अच्छा विकल्प है। सुबह के समय साइकिलिंग करने से विटामिन डी की कमी भी काफी हद तक दूर की जा सकता है।

4. पैदल चलना

वॉकिंग यानी पैदल चलना हर उम्र के लोगों के लिए एक अच्छी एक्सरसाइज है। यह आपके दिल, दिमाग और शरीर तीनों को फिट रखती है। इससे हृदय मजबूत बनता है, ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। वॉकिंग से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे तनाव का स्तर भी काफी हद तक कम होता है।

5. रस्सी-कूद

बचपन में आप भले ही रस्सी कूदने को एक खेल मानते हों, लेकिन असल में यह एक पावरफुल कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज है। इससे आपका हार्ट हेल्दी रहता है। यह आपकी कैलोरी तेजी से कम करता है, जिससे हृदय सेहतमंद रहता है।