17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home Entertainment Bollywood क्या इंशाअल्लाह में सलमान इन एक्ट्रेसेस को करना चाहते थे कास्ट?

क्या इंशाअल्लाह में सलमान इन एक्ट्रेसेस को करना चाहते थे कास्ट?

1

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और डायरेक्टर संजय लीला भंसाली काफी वक्त बाद फिल्म इंशाअल्लाह में साथ आने वाले थे। मूवी में आलिया भट्ट और सलमान की जोड़ी बनने वाली थी। लेकिन फैंस का सलमान-भंसाली और सलमान-आलिया को साथ नही देख पाऐंगे। फिल्म इंशाअल्लाह पेंडिंग में चल रही है और सलमान ने ये प्रोजेक्ट छोड़ दिया है।

खबरों की मानें चो सलमान-संजय लीला भंसाली के बीच मतभेद चल रही हैं। कहा गया कि सलमान खान प्रोजेक्ट में जरूरत से ज्यादा इंटरफेयर कर रहे थे। जो कि भंसाली को रास नही आया। अब इस मामले में एक और बड़ा अपडेट आया है। सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि सलमान इंशाअल्लाह में डेजी शाह और वलूशा डिसूजा की कास्टिंग चाहते थे।

लेकिन संजय लीला भंसाली इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। दोनों के इस प्रोजेक्ट से दूरी बनाने की ये भी वजह मानी जा रही है। रिपोर्ट्स हैं कि भले ही सलमान-भंसाली ने इंशाअल्लाह में साथ काम नहीं कर रहे, लेकिन दोनों के रिश्तों में खटास नहीं आई है। भंसाली अब भी सलमान से पहले जितना प्यार करते हैं। दोनों के रिश्ते अभी भी बरकरार हैं।