17.6 C
New York
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, होम गार्ड पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल, होम गार्ड पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

6

दिल्ली के द्वारका इलाके में सोमवार सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल और होम गार्ड पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि कॉन्स्टेबल राजीव और होम र्गाड अजय कुमार द्वारका सेक्टर 23 के पुलिस थाने में तैनात थे। वे सुबह चार बजे इलाके में गश्त कर रहे थे जब कबाड़ की एक दुकान के अंदर उन्होंने तीन-चार संदिग्ध लोगों को देखा।

उन्होंने बताया कि दोनों ने जब उनसे पूछताछ करने की कोशिश की तभी उन लोगों ने राजीव पर गोली चला दी, जो उनके मुंह पर लगी। हमलवारों ने किसी धारदार हथियार से कुमार के सिर पर हमला किया। कॉन्स्टेबल राजीव ने भी पलट कर गोली चलाई लेकिन वे भाग निकले। उन्होंने बताया कि दोनों घायल कर्मियों को वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।