17.6 C
New York
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news CWG2022: पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर सुधीर ने...

CWG2022: पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर सुधीर ने रचा इतिहास, पीएम ने दी बधाई

25

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं। सुधीर ने पुरुषों के हेवीवेट कैटेगरी में 212 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

87.30 किलो वजन वाले सुधीर ने रैक हाइट 14 के साथ पहले प्रयास में 208 किलो वजन उठाया। वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 212 किलो वजन उठाया। 212 किलो वजन की लिफ्ट के साथ सुधीर ने नया गेम्स रिकॉर्ड भी कायम किया। 134.5 पॉइंट्स लेकर सुधीर टॉप पर रहे और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह भारत के लिए बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में छठा स्वर्ण पदक है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, जेरेमी लालनिरुंगा और अचिंता शेउली स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं, महिला लॉन बॉल टीम और पुरुष टेबल टेनिस टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। भारत के लिए यह कुल 20वां पदक रहा। इनमें छह स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। भारत पदक तालिका में सातवें स्थान पर है।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुधीर को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुधीर को राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा; “सुधीर द्वारा राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पैरा-खेलों में पदक तालिका के लिए शानदार शुरुआत! उन्होंने एक प्रतिष्ठित स्वर्ण जीता और एक बार फिर अपने समर्पण और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। वह निरंतर मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। सभी आगामी प्रयासों के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर एम. श्रीशंकर को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में पुरुषों की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर एम. श्रीशंकर को बधाई दी है।
एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा; “सीडब्ल्यूजी में एम श्रीशंकर का रजत पदक विशेष है। दशकों बाद भारत ने राष्ट्रमंडल खेल में पुरुषों की लंबी कूद में पदक जीता है। उनका प्रदर्शन भारतीय एथलेटिक्स के भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्हें बधाई। आने वाले समय में वे और अच्छा प्रदर्शन करते रहें।