17.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कांग्रेस ने कोरोना के खिलाफ समन्वय के लिए बनाया ‘केंद्रीय नियंत्रण कक्ष’

कांग्रेस ने कोरोना के खिलाफ समन्वय के लिए बनाया ‘केंद्रीय नियंत्रण कक्ष’

3

कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस के संकट से मामलों में समन्वय स्थापित करने के मकसद से ‘केंद्रीय नियंत्रण कक्ष’ बनाया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को इस नियंत्रण कक्ष के गठन को स्वीकृति प्रदान की। यह नियंत्रण कक्ष वेणुगोपाल की निगरानी में काम करेगा।

कांग्रेस सांसद राजीव सातव, दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य देवेंद्र यादव और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चतरथ को इस नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। वेणुगोपाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटियां कोरोना वायरस, चिकित्सा तैयारियों और पार्टी एवं विभिन्न एजेंसियों की ओर किए जा रहे राहत कार्यों को लेकर नियमित तौर पर इस नियंत्रण कक्ष को अवगत कराएंगी।