17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कर्नाटक विधानसभा में तकिया-कंबल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, मंत्री के इस्तीफे को...

कर्नाटक विधानसभा में तकिया-कंबल लेकर पहुंचे कांग्रेस विधायक, मंत्री के इस्तीफे को लेकर रात भर हंगामा

9

कर्नाटक विधानसभा में बीती रात अनोखे अंदाज में विरोध-प्रदर्शन होता दिखा। यहां कांग्रेस विधायकों ने रात भर हंगामा किया। इनमें एलओपी सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सहित पार्टी के कई विधायक शामिल रहे। ये राज्य के ग्रामीण विकास व पंचायत राज मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने और राष्ट्रीय ध्वज पर उनके बयान के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सदस्यों का विरोध दिन में दोनों सदनों में भी दिखा।

कर्नाटक विधानसभा और विधानपरिषद में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन हंगामा जारी रहा। विधानसभा स्थगित होने के बाद कांग्रेस के नेता तकिया-कंबल लेकर विधानसभा पहुंच गए और विरोध जताते हुए रात भी वहीं बिताई। विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने बाद में विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धारमैया से मुलाकात कर बातचीत की। इससे पहले, विधानसभा के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए, सिद्धारमैया ने भाजपा और संघ परिवार पर राष्ट्रीय ध्वज का अनादर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे को तार्किक अंत तक ले जाने के लिए रातभर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है।