17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने बीजेपी पर किया वार, मुख्यमंत्री रमन सिंह...

कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने बीजेपी पर किया वार, मुख्यमंत्री रमन सिंह को कहा कायर

6

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रहीं है वैसे वैसे पार्टी और नेताओं का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी तेजी पकड़ने लगा है। सभी पार्टी के नेता एक दूसरे पर वार कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंहवी ने वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर वार किया है।

एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुये सिंहवी ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह कायर और डरपोक हैं और ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने नक्सलियों के आगे घुटने टेककर प्रदेश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है।

कांग्रेसी नेता ने अपने बयान में मोदी पर हमला बोलते हुये कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रहे हैं। उनके शासनकाल में सीमा पर शहीद होने वाले सुरक्षा कर्मियों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नही लगता कि जनता मोदी जी को माफ कर पायेगी।

सिंहवी ने आगे कहा कि रमन सिंह ने कहा था कि नोटबंदी के बाद नक्सलवाद समाप्त हो जायेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ बल्कि नोटबंदी के बाद नक्सली हमले और बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के बाद 30 नक्सली हमलों में 120  सेना के जवान शहीद हो गये। उन्होंने आगे वार करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जापान जा सकते हैं लेकिन नक्सली हमलों पर कुछ नहीं कहते। इस बात का जबाव बीजेपी को देना चाहिये।

यदि आप भी पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते हैतो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-