17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लिए उठाया बड़ा कदम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के लिए उठाया बड़ा कदम

6

लखनऊ– उत्तर प्रदेश में आज 19 अक्तूबर को संचारी रोग व दस्तक अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बस्ती से करेंगे। कार्यक्रम किसान पीजी कॉलेज के मैदान पर होगा। प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्धस्तर पर तैयारी कर रहा है। वाटर प्रूफ जर्मन हैंगर के नीचे मंच तैयार हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में पांच हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।प्रशासन द्वारा रास्तों पर कड़ी निगरानी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को 12.40 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। कार से 12.45 बजे किसान पीजी कॉलेज के मैदान पर आएंगे। यहां पर 1.45 बजे तक एक घंटे संचारी रोग व दस्तक अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। अभियान में लगे विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर हेलीपैड के लिए रवाना होंगे। 1.50 बजे उनका हेलीकॉप्टर कुशीनगर के लिए उड़ जाएगा। कार्यक्रम को दखते हुए किसान पीजी कॉलेज के मैदान पर चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। भगवा रंग में पर्दे लगा दिए गए हैं। जर्मन हैंगर पर वाटरप्रूफ चादर लगाई जा रही है। अन्य तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।

Read: खनिज पदार्थों के उत्‍पादन में वृद्धि, अगस्‍त 2021 में उत्पादन 23.6 प्रतिशत बढ़ा