17.6 C
New York
Wednesday, January 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा सल्ट का उपचुनाव चार साल...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा सल्ट का उपचुनाव चार साल का कार्यकाल जिताएगा

5

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने चार साल के कार्यकाल में किए कार्यों को गिनाते हुए इसी के आधार पर सल्ट चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल से जनता के बीच सकारात्मक संदेश गया। जो आगामी चुनावों में भाजपा की सफलता का आधार बनेगा।मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने जनता से मिलने के लिए नेहरू कॉलोनी में कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चार साल में उनके नेतृत्व में सरकार ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र में काफी विकास कार्य किए हैं। उनकी बदौलत निश्चित तौर पर भाजपा सल्ट विधानसभा का उपचुनाव जीतेगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि अगर पार्टी चुनाव प्रचार के लिए उनका कार्यक्रम तय करती है तो वह जरूर जाएंगे। उन्होंने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्र और हिंदू नव वर्ष के साथ ही वैशाखी की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, पूर्व दायित्वधारी दीप्ती रावत, अनिल गोयल, राजेश शर्मा, रविंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार की ओर से उनके फैसले पलटने को लेकर हल्ला ज्यादा हो रहा है, जबकि फैसलों में मामूली बदलाव ही हुआ है। चारधाम देवस्थानम बोर्ड में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जनहित में सरकार कोई बदलाव करती है तो उसमें कोई बुराई नहीं है।