17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news सीएम धामी ने किया हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान पुस्तक का...

सीएम धामी ने किया हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान पुस्तक का विमोचन

22

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।

इस स्मारिका में छात्रछात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जनमानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका के संपादकीय मण्डल के सदस्य थे।