17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को दी...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों को दी श्रद्धांजलि, शोक व्यक्त कर रखा मौन

11

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री धामी ने हादसे को अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि पूरा उत्तराखंड इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, हमने इस हादसे में कई अनमोल जिंदगियां खो दी हैं। यह समय अत्यंत पीड़ा और संवेदना का है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह गहन दुख सहने की शक्ति दें।