17.6 C
New York
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news चारधाम यात्रा 2025: आधार से लिंक होगा रजिस्ट्रेशन, 15-20 मार्च के बीच...

चारधाम यात्रा 2025: आधार से लिंक होगा रजिस्ट्रेशन, 15-20 मार्च के बीच शुरू होने की संभावना

24

केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री उत्तराखंड चारधाम यात्रा पंजीकरण पर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का रजिस्ट्रेशन इस बार आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।
आधार कार्ड से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होते ही यात्रा पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। पर्यटन विभाग के अनुसार मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होते ही पंजीकरण शुरू कर दिए जाएंगे।

चारधाम यात्रा की घोषणा होने के साथ ही धामों के कपाट खुलने का दिन तय हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का समय तय होना बाकि है। इस बीच यात्रा के पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू किए जाने को यात्रा पंजीकरण पोर्टल को ओपन किया जाना है। पर्यटन विभाग इसे 15 मार्च से 20 मार्च के बीच कभी भी शुरू करने को कहा रहा है। अभी भी पंजीकरण शुरू होने में कुछ समय लग सकता है। इस बार यात्रा का पंजीकरण आधार से लिंक किया जा रहा है। इसे लेकर प्रक्रिया अभी चल रही है।

इस प्रक्रिया के पूरा होने का पर्यटन विभाग की ओर से भी इंतजार किया जा रहा है। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सिर्फ आधार से लिंक किए जाने की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होनी बाकि है। औपचारिकताएं पूरी होते ही पंजीकरण शुरू किए जाने की घोषणा कर दी जाएगी।