17.6 C
New York
Friday, January 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़के ने दांव पर लगा...

लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में लड़के ने दांव पर लगा दी जान

7

नई दिल्ली। प्यार को पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। कुछ लोग तो अपनी जिंदगी भी जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले एक लड़के ने किया। उसने एक लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की।

आपको बता दें कि 18 वर्षीय ली डे पाउ ने एक विदेशी लड़की को इम्प्रैस करने के चक्कर में खूंखार मगरमच्छों से भरी नदी में छलांग लगा दी। एक मगरमच्छ ने उसकी बांह को अपने नुकीले दांतों वाले मुंह में जकड़ लिया और उसे बुरी तरह घायल कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के इनिसफेल टाउन में रहने वाले ली डे पाउ ने अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी की। उन दोस्तों में सोफी पैटरसन नाम की एक ब्रिटिश लड़की भी थी। ली को सोफी पसंद आ गई। पार्टी के बाद दोनों नदी के किनारे टहलने लगे।

दोनों के बीच ढेर सारी बातें हो रही थीं। ली ने बताया कि उस नदी में काफी मगरमच्छ पाए जाते हैं। उसने मजाक में ये कह दिया कि ये मगरमच्छ ऑस्ट्रेलिया के लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते।

उसने यह बात सोफी को छेड़ने के इरादे से कही थी और इतना कहते ही उसने अपनी बात को साबित करने के लिए अचानक नदी में छलांग लगा दी। ली के छलांग लगाते ही एक मगरमच्छ ने उसकी बांह को जकड़ लिया। ली किसी तरह से बचकर बाहर निकला पर उसकी बांह बुरी तरह जख्मी हो गई थी।