17.6 C
New York
Wednesday, February 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news गूगल मैप पर भरोषा पड़ा भारी, कार गिरी 40 फीट गहरे गड्ढे...

गूगल मैप पर भरोषा पड़ा भारी, कार गिरी 40 फीट गहरे गड्ढे में!

28

उत्तर प्रदेश के कोल्हुई थाना क्षेत्र के कुशहा गांव के पास पीएनसी कंपनी द्वारा नहर पर बनाए जा रहे पुल के पास एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार रात सोनौली की ओर से आ रही एक चार पहिया वाहन पुल के बगल बने करीब 40 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए। उन्हें सिर्फ हल्की चोटें आई हैं।

बताया गया कि रात के अंधेरे में निर्माणाधीन रास्ते का ठीक से अंदाजा न लग पाने की वजह से यह हादसा हुआ। अभी पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला भैया फरेंदा में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पर हुआ था।

वहां पर भी रूट डायवर्जन में लापरवाही बरतने के कारण ऐसी घटना हुई थी जिसमें कार सवार लोग बाल बाल बच गए थे। इन सब के बावजूद कार्यदाई संस्था पीएनसी द्वारा घटना को रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नही किये जा रहे है।