17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z शहद में डूबी काली किशमिश शक्ति, स्वास्थ्य और हृदय के लिए अमृत

शहद में डूबी काली किशमिश शक्ति, स्वास्थ्य और हृदय के लिए अमृत

32

शहद और काली किशमिश का मिश्रण सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खासकर आयुर्वेद के अनुसार, अगर आप काली किशमिश को शहद में डुबोकर सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर के कई महत्वपूर्ण पहलुओं को बेहतर कर सकता है। आइए जानते हैं इससे मिलने वाले मुख्य लाभों के बारे में –

टेस्टोस्टोरोन का स्तर बढ़ाता है

शहद में काली किशमिश का सेवन पुरुषों में टेस्टोस्टोरोन हार्मोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे न केवल यौन शक्ति में वृद्धि होती है, बल्कि शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है।

स्पर्म काउंट और क्वालिटी में सुधार

काली किशमिश और शहद का सेवन स्पर्म की गुणवत्ता और संख्या को बढ़ाने में सहायक होता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है, जिससे यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।

दिल को रखे स्वस्थ

पुरुषों में हृदय संबंधी समस्याएं अधिक होती हैं, लेकिन काली किशमिश और शहद का सेवन करने से दिल स्वस्थ रहता है। यह मिश्रण शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर करता है, जिससे दिल की सेहत में सुधार होता है।

कैसे करें सेवन?

एक जार में आधा शहद भरें और उसमें 50 ग्राम काली किशमिश डालें। इसे एक सप्ताह तक ऐसे ही छोड़ दें। उसके बाद, रोज़ सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ हो सकता है।

डॉक्टर्स के अनुसार, यह प्राकृतिक उपचार शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने, यौन स्वास्थ्य में सुधार और दिल की सेहत को बनाए रखने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।