17.6 C
New York
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिलेगी : अरुण सिंह

भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत मिलेगी : अरुण सिंह

4

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने रविवार को भरोसा जताया कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के दोबारा सत्ता में वापसी को लेकर एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को सिरे से खारिज कर दिया। पत्रकार सम्मेलन में एग्जिट पोल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘…जब चुनाव के नतीजे आएंगे तो स्थिति साफ हो जाएगी। मुझे पूरा भरोसा है कि

भाजपा को अच्छी संख्या में सीटें आएंगी और सफलता मिलेगी।’’ चुनाव में शाहीनबाग के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति विकास पर आधारित है। उन्होंने कहा, ‘‘यह उन लोगों का विषय है जिन्होंने लोगों को दो महीने तक धरना देने और यातायात बाधित करने के लिए उकसाया है।’’ उल्लेखनीय है कि एग्जिट पोल में भारी बहुमत से आप की दोबारा सरकार बनने का पूर्वानुमान जताया गया है।