17.6 C
New York
Saturday, January 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news भाजपा को 2018-19 में मिला 742 करोड़ रूपये का चंदा, कांग्रेस को...

भाजपा को 2018-19 में मिला 742 करोड़ रूपये का चंदा, कांग्रेस को 148 करोड़ रूपये मिले: एडीआर

5

भाजपा को 2018-19 में 742 करोड़ रूपये चंदे में मिले जबकि कांग्रेस को 148 करोड़ रूपये चंदा मिला। इन दलों ने चुनाव आयोग को दिये हलफनामों में यह जानकारी दी है ।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के अनुसार भाजपा का चंदा 2017-18 के 437.04 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 742.15 करोड़ हो गया यानी उसके चंदे में 70 फीसद का इजाफा हुआ।

एडीआर के अनुसार कांग्रेस का चंदा 2017-18 के 26 करोड़ रूपये से बढ़कर 2018-19 में 148.58 करोड़ रूपये हो गया। यानी उसका चंदा 457 फीसद बढ़ा। हालांकि पार्टी के चंदे में 2016-17 से 2017-18 के दौरान 36 फीसद की कमी आ गयी थी।

एडीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘ भाजपा ने 4483 चंदों से 742.15 करोड़ रूपये मिलने की घोषणा की जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 605 चंदों से 148.58 करोड़ रूपये मिलने की घोषणा की।’’ एडीआर के अनुसार भाजपा को मिला कुल चंदा कांग्रेस, राकांपा, भाकपा, माकपा, और तृणमूल कांग्रेस को मिले कुल चंदे के तीन गुणा से भी अधिक है।