17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news BIGG BOSS : सलमान खान का रोहित पर फूटा गुस्सा, श्रीसंत को...

BIGG BOSS : सलमान खान का रोहित पर फूटा गुस्सा, श्रीसंत को किया सपोर्ट

4

बिग बॉस के घर में जैसे जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं वैसे ही घर जंग का मैदान बनता जा रहा है. घर में अब कोई किसी का दोस्त नहीं रह गया है और हर कोई अपने लिए खेल रहा है। पिछले एपिसोड में बिग बॉस के घर में कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसमें सुरभि राणा ने रोहित सुचांति को ​हरा कर जीत हासिल की।

बिग बॉस में इस हफ्ते से शुक्रवार को सलमान खान दर्शकों से रुबरु होंगे। यानि वीकेंड का वार एपिसोड अब शुक्रवार से ही दिखाया जाएगा। शो का नया प्रोमो सामने आया है। जिसमें सलमान खान ने रोहित सुचांती की क्लास लगाई और श्रीसंत को सपोर्ट किया।

अब सुरभि टॉप 5 प्रतियोगियों में अपनी जगह बना चुकी हैं। इसी टास्क के दौरान बिग बॉस के घर का मौहाल काफी हद तक बदल गया था। घर वालों ने टास्क के दौरान सारी हदें पार कर दी जिसकी वजह से सलमान का गुस्सा वीकेंड का वार के पहले ही फूट पड़ा। आने वाले एपिसोड में सलमान रोहित और सुरभि की क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं।

दरअसल, सलमान ने रोहित और सुरभि के गलत हरकतों की वजह से इन दोनों की जमकर क्लास लगाते हुए नजर आने वाले हैं। सलमान ने सुरभि को फटकारते हुए कहा कि वो दूसरे घरवालों के लिए गतल शब्दों का इस्तेमाल करती हैं। इसके बाद सलमान यहीं नहीं रूके और रोहित को भी जमकर लताड़ा।

सलमान खान कहते हैं, ”रोहित क्या तुम्हारे पास और दूसरा कोई टैलेंट नहीं है? सिर्फ उकसाना ही टैलेंट है आपका? क्या आपको पता है कि आपने श्रीसंत को क्या-क्या कहा है? मैं भी उन्हीं चीजों से गुजरा हूं। इन सब चीजों से बाहर निकलने के लिए बहुत सारी हिम्मत लगती है। ये छोटे आदमी की पहचान है। आपके पास किसी को नीचा दिखाने का कोई अधिकार नहीं है।”

सलमान खान को अपना सपोर्ट लेते हुए देखकर श्रीसंत भावुक हो जाते हैं। वे रोने लगते हैं और सलमान खान को शुक्रिया अदा करते हैं। प्रोमो देखकर अंदाजा लगता है कि शुक्रवार का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है।

बता दें कि सुरभि राणा एक बार फिर घर की कप्तान बन गई हैं। सुरभि ने कप्तान बनते ही श्रीसंत पर निशाना साधा है। इसके बाद सुरभि ने श्रीसंत, दीपक ठाकुर और रोमिल चौधरी को काल कोठरी की सजा का हकदार बनाया।

यदि आप पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-