17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news बिग बॉस विनर की शादी :शादी के बाद प्रिंस ने युविका को...

बिग बॉस विनर की शादी :शादी के बाद प्रिंस ने युविका को दिया करोड़ों का गिफ्ट

4

: बिग बॉस सीजन 9 के विनर रहे प्रिंस नरूला अपनी मंगेतर युविका चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। 12 अक्टूबर को दोनों ने शादी रचाई। अपनी शादी के बाद प्रिंस नरूला ने अपनी बीवी युविका को शादी के दिन एक बेहतरिन गिफ्ट दिया है। इस गिफ्ट के बारे में जानकर आप हैरान भी हो सकते हैं। इस गिफ्ट का कॉस्ट  2.65 करोड़ रु. है।

जी हाँ यह बात बिल्कुल सही है। आपको बता दें कि प्रिंस नरुला जिस बीएमडब्लू से युविका से शादी रचाने के लेने के लिए उनके घर गए थे। वहीं बीएमडब्लू उन्होंने अपनी वाइफ युविका को शादी का उपहार दिया है। खबरो के अनुसार इस (कार का मॉडल BMW i8) है,  जिसकी कीमत 2.65 करोड़ रु. है।  ये कार प्रिंस की तरफ से युविका को शादी के बाद का पहला तोहफा है।

 

प्रिंस और युविका जहां अपनी शादी में बेहद खुश होकर डांस करते और मस्ती करते दिखे, वहीं विदाई के वक्त दुल्हन की फैमिली इमोशनल हो गई।
– युविका की माँ उन्हें विदा करते वक्त रो पड़ीं। ये देखकर प्रिंस उनके पास पहुंचे और सासु माँ को चुप कराते नजर आए।
– बता दें, कपल की शादी में सुनील शेट्टी, तब्बू, क्रिकेटर इरफान पठान, सोहेल खान, नेहा धूपिया, गुरमीत चौधरी, देबीना बनर्जी, प्रियांक शर्मा, बेनाफशा सूनावाला, ‘रोडीज’ फेम रणविजय सिंह सहित कई सेलेब्स पहुंचे।

 

21 अक्टूबर को है रिसेप्शन
– कपल का रिसेप्शन 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में होगा। प्रिंस और युविका की बुधवार को मेहंदी और इंगेजमेंट हुई थी, वहीं गुरुवार को संगीत सेरेमनी और कॉकटेल पार्टी रखी गई थी।
– मुंबई में हुए कपल के सभी वेडिंग फंक्शन में रणविजय सिंह, प्रियांक शर्मा, रश्मि देसाई, मोनिका बेदी, गर्लफ्रेंड अनुषा डांडेकर के साथ करण कुंद्रा सहित कई सेलेब्स पहुंचे थे। खास बात ये थी कि ‘बिग बॉस’ में जिन कंटेस्टेंट्स मंदाना करीमी, रोशेल राव और कीथ सिकेरा से प्रिंस-युविका की बनती नहीं थी और हर वक्त लड़ाई होती रहती थी, वो भी संगीत में पहुंचे। इन लोगों ने भी कपल के साथ जमकर डांस किया।

– संगीत में प्रिंस-युविका को गोद में उठाकर डांस करते नजर आए थे। वहीं युविका ने यहां अपनी सासु मां और ससुर के साथ जमकर डांस किया था। युविका खुद उन्हें डांस फ्लोर पर लाईं और वहीं प्रिंस इस दौरान तालियां बजाते दिखे थे।
– यही नहीं, युविका जब प्रिंस और अपनी सास के साथ फ्लोर पर डांस कर रही थीं तो ससुर उनपर 2000-2000 रु. के नोटों की बारिश करते नजर आए थे।

यदि आप भी पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ना चाहते है तो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से:-