17.6 C
New York
Monday, January 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news पंजाब के युवाओं को भगवंत सरकार का तोहफा, 25 हजार पदों पर...

पंजाब के युवाओं को भगवंत सरकार का तोहफा, 25 हजार पदों पर होगी भर्ती

3

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है, पंजाब के सरकारी विभाग में रिक्त 25000 पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी, इसमें पुलिस महकमे के लिए 10 हजार पद शामिल हैं, जबकि 15 हजार अलग-अलग विभाग के लिए होंगे, एक महीने के अंदर खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
भगवंत मान ने अपने मंत्रिमंडल का गठन कर दिया है. भगवंत मान ने होली की शाम खुद ट्वीट कर अपने मंत्रियों के नाम का ऐलान कर दिया था। मुख्यमंत्री बने भगवंत मान ने नए मंत्रिमंडल में हर वर्ग और क्षेत्र को साधने की कोशिश की है, कैबिनेट गठन में माझा और मालवा क्षेत्र का दबदबा भी साफ झलक रहा है।

मान की कैबिनेट में शुरुआती तौर पर जिन मंत्रियों को जगह दी गई है, वह कई क्षेत्र को रिप्रिजेंट करते हैं. आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोग शामिल हैं। इनमें से भगवंत मान की कैबिनेट में 2 किसान, तीन वकील, दो डॉक्टर, एक सामाजिक कार्यकर्ता, इंजीनियर भी शामिल है। भगवंत मान ने चुनाव से पहले कहा था कि हरा पेन सबसे पहले युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए चलेगा।

बता दें कि पंजाब चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आम आदमी पार्टी के भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।