17.6 C
New York
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z सरसों तेल से तलवों की मालिश के फायदे, गहरी नींद और शरीर...

सरसों तेल से तलवों की मालिश के फायदे, गहरी नींद और शरीर को मिलेगा आराम

30

रोज रात को सोने से पहले तलवों पर सरसों तेल से मालिश करने से पूरे शरीर को गहरा आराम मिलता है। इससे न सिर्फ ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है बल्कि मसल्स का विकास भी अच्छे से होता है। आइए जानते हैं सरसों तेल से तलवों की मालिश के अद्भुत लाभ-

1. मांसपेशियों को आराम

सरसों तेल से तलवों की मालिश करने से मसल्स में तनाव कम होता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होता है और मांसपेशियों को आराम मिलता है।

2. नींद में सुधार

रात में सोने से पहले तलवों पर सरसों तेल लगाने से अच्छी और गहरी नींद आती है। इससे दिमाग शांत होता है और नींद की गुणवत्ता बढ़ती है।

3. पीरियड्स के दर्द में राहत

पीरियड्स के दौरान तलवों की सरसों तेल से मालिश करने से दर्द और ऐंठन में राहत मिलती है। साथ ही शरीर की सूजन भी कम होती है।

4. पाचन में सुधार

सरसों तेल से तलवों की मालिश आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है, अपच और गैस की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन नियंत्रित होता है।

5. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

नियमित रूप से सरसों तेल से तलवों की मालिश करने से पूरे शरीर में रक्त प्रवाह अच्छा होता है, जो हार्ट और ब्रेन के लिए फायदेमंद साबित होता है।

सरसों तेल की यह सरल मालिश आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है।