17.6 C
New York
Sunday, February 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news Bday special : 62 की उम्र में भी बॉलीवुड के यंग स्टार्स...

Bday special : 62 की उम्र में भी बॉलीवुड के यंग स्टार्स की तरह नजर आते है अनिल कपूर

2

 मल्टीस्टारर फ़िल्म ‘हमारे तुम्हारे’ (1979) से बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले अनिल कपूर पिछले चार दशक से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। 62 साल की उम्र में भी वह आज भी पहले की तरह  फ्रेश और कूल नजर आते है।

बता दें, अनिल कपूर का जन्म 24 दिसंबर 1956 को मुंबई में हुआ था और उनके पिता सुरिंदर कपूर फिल्म प्रोड्यूसर थे। उनके दोनों भाई बोनी कपूर और संजय कपूर फिल्मों में सक्रिय हैं। बोनी निर्माता जबकि संजय एक्टर हैं।

अनिल ने 1984 में सुनीता कपूर से शादी की। उनकी 2 बेटियां सोनम कपूर आहूजा, रिया कपूर और एक बेटा हर्षवर्धन कपूर हैं।सोनम बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। रिया फिल्म निर्माण के क्षेत्र में जबकि हर्ष एक्टिंग कर रहे हैं।

अनिल कपूर अपनी फिल्मों में कई तरह के रोल्स में नजर आए। बता दे, एक्शन से लेकर रोमांस और कॉमेडी से भरे किरदार, हर तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार के साथ उन्होंने खुद के अभिनय का लोहा मनवाया। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर के साथ एक शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं। कई इंटरव्यू में उन्होंने माना कि स्ट्रगल के दिनों में उन्हें अनिल का अच्छा साथ मिला। उस दौरान उनके अफेयर की बात भी खूब सुर्खियां में रही।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब माधुरी ने सेट पर ब्रेक के दौरान अनिल के परिवार वालों को हंसी-खुशी वक्त बिताते देखा तो उन्हें आत्मग्लानि हुई। इसके बाद उन्होंने अनिल की लाइफ से दूर जाने का फैसला किया।

फिल्म मशाल में अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला औऱ फतेजाब में शानदार अभिनय के लिए उन्हें श्रेष्ठ एक्टर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा दो नेशनल अवॉर्ड भी उनकी झोली में हैं।