
गर्मियों के मौसम में ठंडे पेय की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में कोल्ड ड्रिंक और शरबत से हटकर बेल मिल्क शेक एक अच्छा और सेहतमंद विकल्प बन सकता है। हल्द्वानी निवासी पूजा ने बताया कि यह ड्रिंक कम सामग्री में घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और बच्चों से लेकर बड़े तक इसे पसंद करते हैं।
बनाने का आसान तरीका
बेल का गूदा निकालकर उसे अच्छी तरह मसल लें और छानकर रस अलग कर लें। इसके बाद इसमें स्वाद अनुसार चीनी मिलाएं और ताजा दूध डालकर मिक्सर में अच्छी तरह मिला लें। तैयार पेय को ठंडा करके पिया जा सकता है।
सेहत के लिए फायदेमंद
बेल का फल शरीर को ठंडक देता है और पाचन को बेहतर बनाता है। गर्मियों में लू से बचाव में भी यह मददगार माना जाता है। यह बेल मिल्क शेक गर्मी में राहत देने के साथ-साथ एक आसान और पौष्टिक विकल्प है, जिसे घर पर कभी भी बनाया जा सकता है।













