17.6 C
New York
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z खराब डाइट बन सकती है आपके जान की दुश्मन, आज ही छोड़ें

खराब डाइट बन सकती है आपके जान की दुश्मन, आज ही छोड़ें

18

एक समय था जब लोग सेहत के लिए भोजन करते थे, जबकि आज के समय में अधिकांश लोग सिर्फ स्वाद पर ही ध्यान देते हैं। शायद यही कारण है कि जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, पैकेज्ड फूड आदि के नुकसान जानने के बावजूद दुनियाभर में इनका सेवन लगातार बढ़ रहा है। दुनियाभर में हर साल 5 बिलियन से ज्यादा पिज्जा बेचे जाते हैं। वहीं अकेले अमेरिका में ही लोग हर साल करीब 50 बिलियन हैमबर्गर खा जाते हैं। इतना ही नहीं 4.5 बिलियन पाउंड फ्रेंच फ्राइज अकेले ​अमेरिका में हर साल खाए जाते हैं। भारत में भी इन सभी को पसंद करने वाले और खाने वालों की कमी नहीं है। ये आंकड़े आपको भले ही चौका रहे होंगे, लेकिन जब आप ये जानेंगे कि ये सभी आपकी सेहत के लिए कितने नुकसानदायक हैं तो आपके पैरों तले जमीन निकल जाएगी।

खराब डाइट के कारण लाखों लोग की जा रही जान

अस्वास्थ्यकर खाने के प्रति प्यार लोगों को अब बीमार बनाने लगा है। यह हर साल लाखों लोगों की जान ले रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार दुनियाभर में हर साल 11 मिलियन से ज्यादा लोग खराब डाइट के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। इतना ही नहीं दो बिलियन से ज्यादा लोग अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड और गलत खानपान की आदतों के कारण बीमार पड़ रहे हैं और वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं।

चकित कर देगी यह स्टडी

द लांसेट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, खराब खानपान दुनियाभर में लोगों की सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। यह रिपोर्ट 195 देशों के 27 साल के डेटा अध्ययन के बाद तैयार की गई है। अध्ययन के अनुसार सेहतमंद खाना जैसे फल, सब्जियां, मेवे, सीड्स, साबुत अनाज आदि नहीं खाने के कारण और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड यानी मैदा, सोडा ड्रिंक, शुगर ड्रिंक, ट्रांस फैट आदि खाने से लोगों की सेहत पर विपरीत असर पड़ रहा है। इस खराब आदत के कारण दुनियाभर में हर साल 11 मिलियन से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। ऐसे में दुनियाभर में खराब खानपान मौत का सबसे बड़ा कारण बन गया है। इसने धूम्रपान को भी पीछे छोड़ दिया है। दुनियाभर में हर साल धूम्रपान से करीब 8 मिलियन लोगों की मौत होती है।

अपने आहार में करें सुधार

एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपने दैनिक आहार में अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड कम करके आप कई स्वास्थ्य लाभ पा सकते हैं। बस जरूरत है तो कुछ बदलाव करने की।

1. अपनी डाइट में आप साबुत अनाज और इससे बने खाद्य पदार्थों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।

2. बाहर का खाना खाने की जगह आप भोजन को घर में ही पकाएं। कोशिश करें कि आप बाजार के स्नैक्स की जगह घर में बने हेल्दी स्नैक्स का सेवन करें।
3. डिब्बा बंद फूड को खाना बिल्कुल बंद कर दें, क्योंकि इसमें कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव डाले जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसमें सोडियम और फैट ज्यादा होते हैं और पौष्टिक तत्वों की कमी होती है।