17.6 C
New York
Friday, January 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home सेहत Health A-Z चाय के बाद इन चीजें का करें परहेज, वरना डाइजेशन हो सकता...

चाय के बाद इन चीजें का करें परहेज, वरना डाइजेशन हो सकता है खराब

9

ज्यादातर लोगों की दिनचर्या में चाय का सेवन शामिल होता है। सुबह उठते ही, नाश्ते के दौरान या शाम की थकान दूर करने के लिए लोग चाय पीते हैं। लेकिन, कई लोग चाय के साथ या तुरंत बाद कुछ खाने की आदत रखते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

क्या न खाएं:
आइयें जानते है चाय के बाद किन चीजों से बचना जरुरी है-

1. आयरन से भरपूर फूड्स
चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन आयरन के अवशोषण में बाधा डालते हैं। अगर चाय पीने के तुरंत बाद आयरन युक्त भोजन किया जाए तो शरीर में खून की कमी और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. खट्टे फल
खट्टे फलों में एसिड पाया जाता है और यह एसिड मिलकर पाचन प्रक्रिया को प्रभावित करता है। जिससे एसिडिटी जैसी समस्याएँ हो सकती है।

3. डेयरी प्रोडक्ट्स
चाय के तुरंत बाद दूध, पनीर या दही जैसे डेयरी उत्पाद खाने से पाचन कठिन हो जाता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

4. ठंडी चीजें
चाय की गर्म तासीर के बाद आइसक्रीम या अन्य ठंडी चीजों का सेवन करने से डाइजेशन खराब हो सकता है। इससे पेट में असुविधा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि चाय पीने के बाद कम से कम 30 मिनट तक किसी भी भारी भोजन या ऐसे फूड्स का सेवन टालना चाहिए, ताकि पाचन तंत्र सही तरीके से काम कर सके।