17.6 C
New York
Thursday, January 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Home news अर्जुन की मां का निधन, अंतिम संस्कार में दिखीं एक्स वाइफ और...

अर्जुन की मां का निधन, अंतिम संस्कार में दिखीं एक्स वाइफ और बेटियां

11

अर्जुन रामपाल की मां ग्विन रामपाल का 67 की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा शाम को न्यू वर्ली से निकाली गई। लंबे समय से उनकी मां ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी। अर्जुन की मां की अंतिम यात्रा बॉलीवुड का कोई भी बड़ा स्टार नजर नहीं आया।

हालांकि, उनकी कथित गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएडस इस मुश्किल घड़ी में हर पाल उनके साथ नजर आईं। इस मौके पर अर्जुन की पूर्व पत्नी मेहर जेसिया भी नजर आईं। उनकी दोनों बेटियां इस मौके पर मौजूद थी।

बता दें कि कुछ दिन पहले अर्जुन ने सोशल मीडिया पर विडियो और फोटो शेयर करते हुए बताया था कि उनकी मां को कैंसर हुआ था लेकिन ठीक होने के 10 महीने बाद फिर से कैंसर पनप गया। इस बार अर्जुन ने कहा था कि उनकी मां ठीक हो गई हैं लेकिन कैंसर ने आखिरकार उनकी जान ले ली। 

अर्जुन की मां का इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह ही उनका निधन अस्पताल में ही हुआ। उनका शव दोपहर बाद घर पहुंचा। शाम को उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अर्जुन ने बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की।

हालांकि, उनकी मां की अंतिम यात्रा में कोई भी बॉलीवुड का बड़ा स्टार दिखाई नहीं दिया। इस मौके पर डायरेक्टर अभिषेक कपूर वाइफ के साथ, एक्ट्रेस किम शर्मा, गुरमीत चौधरी, हर्षवर्धन राणे नजर आए।

इन दिनों अर्जुन को कई बार मॉडल गैबरीला के साथ स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन-गैबरीला की मुलाकात पिछले दिनों एक क्र‍िकेट सीरीज के दौरान हुई थी। फिलहाल दोनों की दोस्ती में कितनी गहरी है इसके बारे में अर्जुन की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।

यदि आप भी पत्रकारिता क्षेत्र में रूचि रखते हैतो जुड़िए हमारे मीडिया इंस्टीट्यूट से :-